चालू लाइन पर लोहे का चैन फेंकने के कारण संपूर्ण क्षेत्र में बिजली सप्लाई हुई बाधित।

 


क्षेत्र के लोगों ने विद्युत कर्मचारी की जमकर सराहना की।


 बरगवां अमलाई। संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र बरगवां अमलाई किसी अज्ञात अवांछित आवारा तत्व के द्वारा अवैधानिक  कृत्य करने के कारण पूरा का पूरा क्षेत्र घोर अंधकार में समा गया आज दिनांक 7.1.2024 को डोंगरिया  टोला वार्ड क्रमांक 05 की ओर जाने वाले विद्युत विभाग के द्वारा लगाई गई बिजली की खाबो में चालू लाइन में किसी के द्वारा कुत्ते को बांधने में प्रयुक्त किए जाने वाला चैन बेल्ट फेंक कर लगभग दो-तीन घंटे के लिए बिजली सप्लाई को प्रभावित किया गया जिसकी तलाश में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रात के अंधेरे में विद्युत फाल्ट ढूंढने के लिए जहां से लाइन की शुरुआत हुई है वहां से लेकर जगह-जगह सभी इलाकों में जाने वाली विद्युत लाइन की बड़ी मुस्तादी के साथ छानबीन की गई अंततः इस कृत्य पर उनकी नजर पड़ी और और जल्द से जल्द सुधार किया गया जिससे पूरा क्षेत्र में बिजली की वापसी उजाले का कारण बनी।

टिप्पणियाँ