भाजपा सरकार के राज में एक्सीडेंट मरीज को नही मिल पाई एंबुलेंस की सुविधा

उजियारा

नजर हर खबर पर

शहडोल।अनूपपुर न्यूज़ चचाई थाना अंतर्गत अमलाई में साहिल कुछबधिया नाम का लड़का बड़ी बेरहमी से अपनी बड़ी बहन हीना कुछबधिया को दरवाजे के कपाट से सर पर मारा घटना करीब 9:30 रात का है  हीना के सर फटने से खून बहने लगा बहुत गहरी चोट लगने से खून का बहाव बहुत ज्यादा हो रहा था सर से खून बहने के कारण वह बेहोश हो गई हीना कुछबधिया की मां अपने अड़ोस पड़ोस के लोगो को चिल्लाने लगी की मेरी बेटी को कोई बचा लो साहिल ने मार दिया फिर हीना कुचबधिया के घर के आस पास के लोगो ने घटना को देख एंबुलेंस 108 में कॉल किए और बताए की सर बहुत इमरजेंसी केश है साहब महिला का सर फट गया है और गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के लिए परंतु एंबुलेंस 108 द्वारा बताया गया की एंबुलेंस खराब है आप कही और देख लीजिए फिर 100 डायल कर भी पुलिस से मदद मांगे परंतु पूछ ताछ 100 डायल भी यही आश्वाशन दिए की एंबुलेंस में कॉल करिए तो गांव वालो ने बताया की साहब 108 गाड़ी बंद पड़ी है इसलिए हम लोगो ने 100 डायल में कॉल किया यहाँ के लोगो का कहना है की 108 एंबुलेंस और 100 डायल को कॉल करने पर रिटर्न अपने प्राईवेट नंबरों से कॉल करते है और हमेशा कह दिया जाता है की गाड़ी खराब है आप कोई प्राईवेट गाड़ी कर लीजिए हॉस्पिटल तक जाने के लिए मामा के राज में 108 और 100 डायल सुविधा न मिलने से जनता हुई नाराज बोले मामा सिर्फ 108 का प्रचार करते है एंबुलेंस में फोटो लगा कर कभी भी किसी घटना में हमने देखा की 108 एंबुलेंस कभी नही पहुंचती हमेशा से बताया जाता है की गाड़ी खराब है तो कही गाड़ी को पहुंचने में 2 से 3 घंटे लग जायेगी आप कोई और सुविधा देख लीजिए
 

टिप्पणियाँ