सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
नगर पालिका परिषद की लापरवाही से खेत की फसल हो रही नष्ट गया प्रसाद महरा ने नपा के अधिकारियों लगाई गुहार
ख़बर हमारी फ़ैसला आपका
नगर पालिका धनपुरी वॉर्ड क्रमांक 5 सिद्धकी कालोनी में पानी की पाईप फूटने से खेतो में भरा पानी खेतो की फसल हो रही खराब लेकिन नगर पालिका प्रशासक से लेकर संबंधित अधिकारी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं। जलप्रदाय के लिए पर्याप्त पानी होने के बाद भी नगरवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को उठना पड़ रहा है। पाइप लाइन फूटने से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिसे नगर पालिका कर्मचारी बिना तकनीक से जोड़ देते है और फिर प्रेशर कम ज्यादा होने से पाइप लाइन बार बार फूट जाती है और पेयजल बर्बाद होता रहता है। नगरपालिका की पानी की पाइप लाइन खुली होने के कारण किसानों के खेतों में पानी भर रही हैं।
टिप्पणियाँ