व्यय प्रेक्षक ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को व्यय लेखा के संबंध में बैठक लेकर दी जानकारी

           खबर हमारी फ़ैसला आपका



भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सचिन पी आर ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभाकक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र 86 कोतमा 87 अनूपपुर  88 पुष्पराजगढ़ के अभ्यर्थियों तथा अभ्यर्थी प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सी पी पटेल जिला नोडल अधिकारी व्यय लेखा श्री बी एल प्रजापति सहायक जिला नोडल अधिकारी स्वाति अमोली एमसीएमसी के सदस्य सचिव श्री अमित श्रीवास्तव तथा वर्चुअल माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभ्यर्थी व अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सचिन पी.आर. आईआरएस ने बैठक में कहा कि अभ्यर्थियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय की सीमा 40 लाख निर्धारित होने की जानकारी देते हुए कहा कि व्यय लेखा मेन्टेन करने के साथ लेखांकन टीम के पास संधारित कराना अभ्यर्थियों के लिए आवष्यक है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन का व्यय लेखा का संधारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर निर्वाचन के दौरान तीन निर्धारित तिथियों पर व्यय लेखा का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थियों को व्यय लेखा की जानकारी देना आवश्‍यक है। उन्होंने कहा कि व्यय लेखा संधारण में किसी तरह की दिक्कत होने पर रिटर्निंग ऑफीसर कार्यालय में नियुक्त सहायक व्यय प्रेक्षक एवं उनकी टीम से जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों तथा उनके प्रतिनिधियों को व्यय हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार व्यय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रत्याशियों के व्यय निगरानी के लिए वीएसटी द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिसका अवलोकन कर व्यय का संधारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यय लेखा के संबंध में अगर किसी अभ्यर्थी को चर्चा करनी हो तो वह दूरभाष पर या सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं। व्यय लेखा प्रेक्षक ने प्रचार सामग्री वाहन की अनुमति लेकर तथा बैनर में मुद्रक प्रतियों तथा प्रकाशक की जानकारी आवश्‍यक रूप से अंकित किए जाने के निर्देष दिए हैं। प्रत्याशी के विज्ञापन के लिए एमसीएमसी गठित की गई है, जिसमें मीडिया मानीटरिंग की जा रही है। मीडिया में विज्ञापन की दर निर्धारित होने के साथ ही इस बार सोशल मीडिया का दर भी निर्धारित किया गया है।

टिप्पणियाँ