सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
श्री सत्य साई बाबा का चचाई में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
शहडोल । अनूपपुर श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से चचाई कालोनी स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र चचाई में श्री सत्य साईं बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संकीर्तन में साईं भजनों पर भक्त जमकर झूमे। साईं सत्संग दरबार में सुबह 7 बजे से पूजन प्रारंभ हुआ, जिसमें ओमकारम, सुप्रभातम, नगर संकीर्तन, लक्ष्यार्चन, भजन एवं संगोष्ठी हुई। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। और बुजुर्गो को कंबल भी बाटे गए शाम को पांच बजे से नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ, इस दौरान साईं भक्तों ने सुंदर-सुंदर भजन सुनाए। इनमें साईं हमारा हम साईं के, चमका है जीवन सितारा हमारा, मानस भजरे गुरु चरणम, ऐसा प्रेम तुम्हारा, साईं राम हमारा, साईं ओम, साईं ओम, साईं ओम, तन-मन प्राण में साईं ओम, आना ही पड़ेगा बाबा आना ही पड़ेगा, मुझे चरण कमल में ले लो जैसे बहुत से भजन सुनाए। और

समिति के सदस्य बरगवा वार्ड क्रमांक 14 (5) के पूर्व पंच हीरालाल सिंह द्वारा बताया गया की श्री सत्य साईं बाबा का जीवन धैर्य, त्याग और सेवा कार्य पर आधारित रहा। बाबा ने हमेशा सबसे प्रेम, सबकी सेवा करने की सीख दी। जन्मदिन के अवसर पर निर्बल वर्ग, कुष्ठ रोगियों, अनाथ, दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों की मदद की गई। कहा हमें अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए परमार्थ कार्य और दूसरों की सेवा करनी चाहिए।
टिप्पणियाँ