सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
एकलव्य के विद्यार्थियों ने जिले के नक्शा की मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख
एकलव्य के विद्यार्थियों ने जिले के नक्शा की मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख
अनूपपुर न्यूज मध्यप्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023 नजदीक होने से जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को सघन किया गया है। जिसके तहत बड़े आयोजन भी जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय अनूपपुर के एकलव्य आवासीय उ.मा.वि. प्रांगण में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को प्रदर्शित करते हुए जिले का नक्शा की मानव श्रृंखला बनाकर तथा जिले के विधानसभा क्षेत्र 86-कोतमा, 87-अनूपपुर, 88-पुष्पराजगढ़ व भारत निर्वाचन आयोग का लोगो को रंगोली के माध्यम से सजाया गया था।
जिला प्रशासन की पहल पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए अनूपपुर जिले का (विधानसभा क्षेत्र सहित) मानव श्रृंखला बनाई गई। स्वीप के अंतर्गत यह मानव श्रृंखला अब तक की अनोखी पहल है, जिसके माध्यम से मतदाताओं को अनिवार्य मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
टिप्पणियाँ