सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
कन्ट्रोल रूम सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों का आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों ने लिया जायजा
खबर हमारी फ़ैसला आपका
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शेखर विद्यार्थी एवं श्री एजाज अहमद भट ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम तथा मीडिया कन्ट्रोल रूम, जिला निर्वाचन कार्यालय, चुनाव सामग्री प्रबंधन कक्ष, ईडीसी तैयारी कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने जायजा लेते हुए की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सी पी पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ