शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

 शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

 

            ख़बर हमारी फ़ैसला आपका 

अनूपपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के निर्देशन में अनूपपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जिले में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास के तहत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत चपानी तथा जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत केल्हौरी में रंगोली बनाकर, जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम फुलकोना में रैली निकालकर, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत पिपरिया में रैली तथा शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर, जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत शिकारपुर तथा मलगा में रंगोली बनाकर व ग्राम पंचायत पयारी नं. 01 में रैली निकालकर तथा रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 17 नवंबर को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ