दिनदहाड़े हो रही है कोयले की चोरी
शहडोल।अनूपपुर।
एसईसीएल सोहागपुर एरिया के अन्तर्गत इन दिनो अमलाई ओसीएम में कोयला चोरी जिस तरह से की जा रही है, उस पर अब सवाल उठने लगे है। देखा जाये तो यहा पर कोयला का विशाल भण्डार है और यही कारण है कि मैदान में फैले कोयले पर रात दिन चोरों की नजर टिकी होती है। प्रतिदिन कई टन कोयला यहा से बाहर निकला रहा है और इस कारण से प्रबंधन को लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है और ध्यान किसी प्रकार से नही दिया जा रहा है। खदान से कोयले की चोरी न हो इसे लेकर सुरक्षा कर्मियो को तैनात किया गया है, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना अनवरत जारी है। इस पर सुरक्षा प्रभारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। वैसे इनकी शिकायत सब एरिया मैनेजर एवं एरिया सुरक्षा अधिकारी तक की गयी है लेकिन बावजूद इनके व्यवस्था मे सुधार न होना समझ के परे है। बताया जाता है कि अमलाई ओसीएम खदान मे कोयला उत्पादन तेजी से किया जा रहा है। जिस कारण से हजारों टन कोयला मैदानों पर ही फैला रहता है और कोयला चोरो के द्वारा यहा से कोयला ले जाकर एक जगह एकत्र किया जा रहा है और फिर वाहनो से इसे तय जगह पर पहुंचा दिया जाता है। दिन के उजाले मे कुछ हद तक कोयला चोरी पर अंकुश रहता है, लेकिन रात होते ही जिस तरह से कोयला चोरी की जा रही है उसे देखकर तो ऐसा लगता है जैसे कोयला चोरो को खुली छूट दी गयी हो। देखा जाये तो अमलाईओसीएम के अगल-बगल जंगल स्थित है। जहा से कोयला चोर बडी असानी से पहुंच जाते है और कोयला चोरी को अंजाम देते रहतें है। विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है।

टिप्पणियाँ