आदर्श आचार संहिता धारा 144 लगने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद


                            खबर हमारी फैसला आपका


 जिला अनूपपुर चचाई थाना अंतर्गत अमलाई बस स्टैंड में हुई चोरी 144 धारा लगने के बाद भी चोरों के हौसले है बुलंद चोरों ने ताला तोड़कर समान और पैसे चुरा कर हुए फरार जानकारी अनुसार चोरों ने राधे पान पैलेस की दुकान से लगभग करीब रात 3 या 4 बजे बहुत ही चालाकी से ताला तोड़ कर किए चोरी मेन रोड अनूपपुर से बुढार की तरफ 24 घंटे गाड़ियों का आना जाना बना रहता हैं और दुकान के सामने से ही अमलाई रेलवे स्टेशन जाने का रोड रास्ता गया है जो की दुकान अमलाई बस स्टैंड तिराहे में ही स्थित है फिर भी बेखौफ होकर चोरों ने चोरी को दिए अंजाम इससे पहले भी कई दुकानों में हुई थी चोरी लेकिन अभी तक चोरों का पता नही चल पाया राधे केसरवानी का कहना है की मेरे दुकान के जितने भी समान थे कई तरह के गुटखे जो की कई पुडा और बहुत सारी सिगरेट की पैकेट पान सामग्री पड़े थे वह सब सामान चोरी हो गया नगद 5000 रुपए एक स्टील के डिब्बे के अंदर रखा हुआ था सब के सब चोरी हो गया राधे केसरवानी ने बताया की मैं चचाईं थाना में एफ आई आर ( FIR ) दर्ज कराया हु मुझे पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया की जल्द ही कार्यवाही कर चोरों को सजा मिलेगी ।

टिप्पणियाँ